Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-07

Jamshedpur News: जमशेदपुर के मानगो में झाड़ियों से सड़ा-गला अज्ञात शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

Jamshedpur News: जमशेदपुर के मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को झाड़ियों के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव काफी पुराना और सड़-गल चुका है, जिसके कारण फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.


बताया जा रहा है कि शाम के समय कुछ स्थानीय युवक मुर्दा मैदान की तरफ गए थे. इसी दौरान उनकी नजर झाड़ियों में पड़े शव पर पड़ी. शव से तेज दुर्गंध आ रही थी. युवकों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी. कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई.


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
सूचना मिलते ही आजादनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घटनास्थल के आसपास जांच की. पुलिस ने मृतक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है.

कई दिनों से शव पड़े होने की आशंका
शव की हालत देखकर उसके कई दिनों पुराना होने की आशंका जताई जा रही है. लंबे समय तक झाड़ियों में पड़े रहने के कारण शव काफी क्षतिग्रस्त हो गया है.

हालांकि, व्यक्ति की मौत कैसे हुई, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. पुलिस सामान्य मौत के साथ दूसरे संभावित कारणों को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है.

मृतक की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल पुलिस शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !