Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-08

Adityapur News: आदित्यपुर के सरिता टॉकीज के पास तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, स्कूल जा रही बच्ची घायल

Adityapur: आदित्यपुर में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार बाइक के कारण सड़क हादसा हो गया. सरिता टॉकीज के पास मुख्य सड़क पर एक बाइक ने दूसरी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी.

बच्ची को स्कूल छोड़ने जा रहा था युवक
बताया जा रहा है कि दूसरी बाइक पर एक युवक छोटी बच्ची को स्कूल छोड़ने जा रहा था. इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार हीरो होंडा बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक और बच्ची सड़क पर दूर जा गिरे. बच्ची को मामूली चोट लगी है. राहत की बात रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ.

लोगों ने बाइक चालक को पकड़ा
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चालक काफी तेज गति से वाहन चला रहा था. घटना से नाराज लोगों ने चालक को बाइक समेत पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. इसके बाद आदित्यपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई. हादसे में शामिल हीरो होंडा बाइक का नंबर JH22K8448 बताया गया है. पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !