Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-08

Jamshedpur Police: जमशेदपुर में नशे और अवैध हथियार के खिलाफ पुलिस का बड़ा अभियान, 2 महीने में 67 आरोपी गिरफ्तार; भारी मात्रा में गांजा-ब्राउन शुगर जब्त

Jamshedpur Police: नशे, अवैध हथियार और अड्डेबाजी के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस ने पिछले दो महीनों में सख्त अभियान चलाया. जुलाई और अगस्त 2026 के दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की.

नशे से जुड़े 18 मामलों में पुलिस ने 36 लोगों को पकड़ा. इस दौरान 133.9 किलो गांजा और 108.6 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई.

हथियारों पर भी शिकंजा
अवैध हथियारों से जुड़े 10 मामलों में 31 लोगों को पकड़ा गया. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 10 देशी हथियार और 15 जिंदा कारतूस बरामद किए.

2 हजार से ज्यादा लोगों की जांच
अड्डेबाजी पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने दो महीनों में 2,000 से ज्यादा लोगों की चेकिंग की. इनमें से 787 लोगों को PR Bond पर छोड़ा गया. पुलिस का कहना है कि नशे और अपराध से जुड़े मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !