Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-08

Dhanbad News: धनबाद के तिनपटिया में अचानक धंसी जमीन, 5-6 मकान जमींदोज, 12 साल के किशोर की मौत

Dhanbad News: धनबाद के सिजुआ-जोगता दस नंबर इलाके की तिनपटिया कॉलोनी में अचानक जमीन धंसने से बड़ा हादसा हो गया. भू-धंसान की चपेट में करीब पांच से छह मकान आ गए. हादसे में 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि 8 से 10 लोगों के घायल होने की सूचना है.

मलबे में फंसे लोगों को निकाला
घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ लोग मलबे और धंसी जमीन के बीच फंस गए थे. स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत और बचाव का काम शुरू किया. ग्रामीणों की मदद से फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. घायलों का इलाज जारी है.

मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और राहत-बचाव अभियान शुरू कराया. फिलहाल प्रशासन प्रभावित इलाके में लोगों की सुरक्षा और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है. भू-धंसान की वजह का भी पता लगाया जा रहा है.

मुआवजे की मांग पर सड़क जाम
हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद-कतरास मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मृतक के परिवार को उचित मुआवजा, घायलों के बेहतर इलाज और भू-धंसान की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की. सड़क जाम होने से मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात व्यवस्था प्रभावित रही.

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में पहले भी भू-धंसान की घटनाएं सामने आती रही हैं. उनका आरोप है कि बार-बार हादसों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ. फिलहाल प्रशासन प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और इलाके में राहत कार्य जारी रखने में जुटा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !