Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-08

Share Market Update: शेयर बाजार में आज भी बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 343 अंक टूटकर 75,789 पर पहुंचा; निफ्टी भी फिसला

Share Market Update: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को भी बिकवाली का दबाव देखने को मिला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 343 अंक तक गिरकर 75,789 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 90 अंक से ज्यादा टूटकर करीब 23,688 पर कारोबार करता दिखा. सुबह 9:20 बजे सेंसेक्स 332 अंक यानी 0.44 फीसदी गिरकर 75,800 पर था. वहीं निफ्टी 86 अंक यानी 0.36 फीसदी की कमजोरी के साथ 23,692 पर कारोबार कर रहा था.

IT और बैंकिंग शेयरों में दबाव
शुरुआती कारोबार में IT, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में बिकवाली देखने को मिली. ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में रहे. निफ्टी सर्विसेज, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, इंफ्रा, प्राइवेट बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस और PSU बैंक इंडेक्स में भी कमजोरी रही. इसके उलट मेटल, डिफेंस, PSE और इंडिया मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े इंडेक्स बढ़त में कारोबार कर रहे थे.

मिडकैप और स्मॉलकैप भी फिसले
कमजोरी का असर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर भी दिखा. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 31 अंक गिरकर 20,067 पर आ गया. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स भी 98 अंक की कमजोरी के साथ 62,688 के स्तर पर था.

सेंसेक्स के इन शेयरों पर दबाव
सेंसेक्स पैक में ट्रेंट, M&M, सन फार्मा, TCS, एक्सिस बैंक, ICICI बैंक, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, मारुति सुजुकी, HCL टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, HDFC बैंक, इंफोसिस, L&T और SBI कमजोरी में रहे. वहीं BEL, Eternal, अदाणी पोर्ट्स और बजाज फिनसर्व बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे.

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार
एशियाई बाजारों में भी कारोबार एक जैसा नहीं रहा. टोक्यो, शंघाई, बैंकॉक, सोल और जकार्ता के बाजार बढ़त में रहे, जबकि हांगकांग लाल निशान में कारोबार कर रहा था. अमेरिकी बाजार सोमवार को Labor Day की छुट्टी के चलते बंद रहे.

कच्चा तेल और ब्याज दरों की चिंता
बाजार के जानकारों के मुताबिक, लगातार पांचवें हफ्ते बाजार में धीरे-धीरे कमजोरी बनी हुई है. ऊंची कच्चे तेल की कीमतें और IT शेयरों में बिकवाली इसके प्रमुख कारणों में शामिल हैं. इसके अलावा फेड की ब्याज दरों को लेकर बनी आशंका और IPO बाजार में बड़ी मात्रा में पैसा जाने का असर भी शेयर बाजार पर पड़ रहा है.

जानकारों का मानना है कि फिलहाल बाजार पर दबाव बनाने वाले मैक्रो फैक्टर बने हुए हैं. हालांकि, कमजोर कीमतों के बीच मजबूत फंडामेंटल वाले लार्जकैप शेयरों में निवेश के अवसर भी बन सकते हैं.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !