Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-08

Jharkhand Police Protest: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद झारखंड पुलिस का आंदोलन स्थगित, 8 सितंबर से होना था प्रदर्शन

Jharkhand Police Protest: झारखंड पुलिसकर्मियों ने 8 सितंबर से प्रस्तावित राज्यव्यापी आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया है. यह फैसला पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद लिया गया है.

विधायक और थाना प्रभारी के विवाद के बाद बनी थी योजना
डुमरी विधायक जयराम महतो और धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच हुए विवाद के बाद पुलिसकर्मियों में नाराजगी थी. इसी मुद्दे को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने आंदोलन का फैसला लिया था. संगठन ने अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने की तैयारी की थी. इसके तहत 8 सितंबर से राज्यभर में प्रदर्शन शुरू होना था.

श्रद्धांजलि के तौर पर टाला आंदोलन
झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू ने बताया कि संगठन ने सम्मान और अधिकार से जुड़ी 9 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी की थी. उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद संगठन ने संवेदना और श्रद्धांजलि के तौर पर आंदोलन को अगले आदेश तक रोकने का फैसला किया है. अब 8 सितंबर से पुलिसकर्मी कोई आंदोलन नहीं करेंगे.

बैठक के बाद होगा अगला फैसला
राहुल कुमार मुर्मू के अनुसार, आगे संगठन की बैठक बुलाई जाएगी. इसमें आंदोलन को लेकर चर्चा होगी. बैठक में लिए गए फैसले के आधार पर ही आगे के कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी. फिलहाल राज्यव्यापी प्रदर्शन स्थगित है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !