Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-08

Ramgarh Road Accident: चुट्टूपालू घाटी में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरा सरिया लदा ट्रेलर; चालक-खलासी की मौत

Ramgarh Road Accident: रामगढ़ के चुट्टूपालू घाटी में सोमवार देर रात एक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं. रामगढ़-रांची फोरलेन पर सरिया से भरा ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हुआ और सड़क किनारे करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा. हादसे में चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई.

ट्रेलर रांची से रामगढ़ की तरफ जा रहा था. घाटी से नीचे उतरते समय अचानक वाहन बेकाबू हो गया. चालक ने संभालने की कोशिश की, लेकिन ट्रेलर सड़क से नीचे उतरकर गड्ढे में जा गिरा.

हादसे के बाद ट्रेलर में लदा भारी सरिया आगे की तरफ खिसक गया. पूरा वजन केबिन पर आ गया, जिससे चालक और खलासी उसके नीचे फंस गए. राहत टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद एक शव बाहर निकाला जा सका.

दूसरे शव को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद लेनी पड़ी. इसके बाद दोनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे. हादसे के बाद कुछ समय तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जानकारी में वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है. हादसे की पूरी वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !