Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-08

Patna News: पटना-मोकामा फोरलेन पर दर्दनाक सड़क हादसा; अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, पति-पत्नी और चालक की मौत

Patna News: मोकामा के पास पटना-मोकामा फोरलेन पर मंगलवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया. शिवनार गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में कार सवार पति-पत्नी और चालक की मौत हो गई. तीनों खगड़िया जिले के रहने वाले थे और पटना से खगड़िया लौट रहे थे.

फोरलेन पर अचानक अनियंत्रित हुई कार
जानकारी के मुताबिक, तीनों एक कार से पटना से खगड़िया की ओर जा रहे थे. इसी दौरान मोकामा थाना क्षेत्र के शिवनार गांव के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के डिवाइडर से जा टकराई.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम और मोकामा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने मृत घोषित किया
पुलिस ने तीनों घायलों को मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया. हादसे की सूचना पुलिस ने मृतकों के परिजनों को दे दी है.

मृतकों में पति-पत्नी और चालक शामिल
मृतकों की पहचान खगड़िया के सदर प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी माड़र निवासी डॉ. ब्रजकिशोर के पुत्र पवन कुमार, उनकी पत्नी और कार चालक मोहम्मद सदरे आलम के रूप में बताई गई है.

पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया
हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चालक मोहम्मद सदरे आलम का शव कार की चालक सीट में फंस गया था. पुलिस और राहत टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला.

मोकामा पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस ने घटना से जुड़ी जानकारी जुटाने के साथ परिजनों से भी संपर्क किया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !