Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-09

Jamshedpur News: जमशेदपुर के दुमुहानी में LPG टैंकर से गैस रिसाव, चालक की सतर्कता से बची कई जानें

Jamshedpur News: जमशेदपुर के सोनारी दुमुहानी के पास LPG से भरे टैंकर में अचानक गैस रिसाव शुरू होने से अफरा-तफरी मच गई. लीकेज का पता चलते ही चालक ने टैंकर सड़क किनारे रोककर कंपनी प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची सोनारी पुलिस ने एहतियातन दोनों तरफ का यातायात रोक दिया. तकनीकी टीम ने लीकेज नियंत्रित कर स्थिति सामान्य की.


चलते टैंकर में दिखा गैस रिसाव

बताया गया कि LPG टैंकर सोनारी दुमुहानी के पास से गुजर रहा था. इसी दौरान चालक की नजर टैंकर से हो रहे गैस रिसाव पर पड़ी. उसने बिना देर किए वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दी.


पुलिस ने दोनों तरफ रोका ट्रैफिक

सूचना मिलते ही सोनारी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. गैस रिसाव को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी. इससे कुछ समय के लिए इलाके में यातायात प्रभावित रहा. कुछ ही देर में LPG कंपनी के अधिकारी और तकनीकी टीम भी मौके पर पहुंच गई. टीम ने टैंकर की जांच की और रिसाव को नियंत्रित कर दिया. इसके बाद आसपास मौजूद लोगों और वाहनों के लिए खतरा टल गया.


चिंगारी से हो सकता था बड़ा हादसा

सोनारी थाना के पदाधिकारी के मुताबिक, LPG रिसाव के दौरान किसी वाहन से निकली चिंगारी टैंकर के संपर्क में आती तो गंभीर हादसा हो सकता था. हालांकि चालक की सतर्कता और पुलिस की समय पर कार्रवाई से स्थिति को बिगड़ने से पहले ही संभाल लिया गया. गैस रिसाव पूरी तरह नियंत्रित होने और स्थिति सामान्य होने के बाद टैंकर को कंपनी परिसर की ओर भेज दिया गया. पुलिस के मुताबिक, समय रहते सुरक्षा कदम उठाए जाने से संभावित दुर्घटना टल गई.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !