Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-09

Ranchi News: वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के बेटे प्रशांत किशोर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, झारखंड कांग्रेस SC विभाग के बने प्रदेश अध्यक्ष

Ranchi News: कांग्रेस ने झारखंड में संगठनात्मक स्तर पर नई नियुक्ति करते हुए प्रशांत किशोर को अनुसूचित जाति (SC) विभाग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। प्रशांत किशोर झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के पुत्र हैं।


कांग्रेस के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से 8 सितंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया गया। पार्टी अध्यक्ष की मंजूरी के बाद प्रशांत किशोर की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

SC विभाग के संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रशांत किशोर अब झारखंड में कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के संगठनात्मक विस्तार और पार्टी के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का काम संभालेंगे। प्रदेश में SC समुदाय से जुड़े संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


छत्तीसगढ़ में भी हुई नियुक्ति

कांग्रेस ने झारखंड के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की है। पार्टी ने निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के SC विभाग की कमान सौंपी है। प्रशांत किशोर की नियुक्ति को झारखंड कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे में एक महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !