Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-09

Ranchi News: रांची में आज कई इलाकों में बिजली कटौती, 3 से 6 घंटे तक बंद रहेगी सप्लाई

Ranchi News: रांची में बुधवार, 9 सितंबर को कई इलाकों में बिजली की सप्लाई कुछ घंटों के लिए बंद रहेगी. बिजली विभाग अलग-अलग इलाकों में रखरखाव का काम करेगा. इस दौरान केबल बिछाने, बिजली के खंभों की मरम्मत और खुले तारों की जगह कवर्ड केबल लगाने का काम होगा. काम के कारण अलग-अलग इलाकों में 3 से 6 घंटे तक बिजली बंद रह सकती है.

अशोकनगर में साढ़े तीन घंटे बिजली रहेगी बंद
अशोकनगर इलाके में दोपहर 12 बजे से शाम 3:30 बजे तक बिजली कटौती रहेगी. इस दौरान अशोकनगर एक्सटेंशन, अशोक कुंज, सेंट्रल अशोका, रामदेव विहार और मोहन मार्केटिंग कांप्लेक्स में बिजली बंद रहेगी. इसके अलावा गोपाल मार्केटिंग कांप्लेक्स और अरगोड़ा चौक भी प्रभावित रहेंगे. यहां 33/11 केवी अशोकनगर सब डिवीजन में केबल बिछाने का काम होगा.

मोरहाबादी और नगराटोली में 6 घंटे कटौती
मोरहाबादी और नगराटोली इलाके में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी. नवीन मित्रा रोड, मधुरेणु अपार्टमेंट और आसपास के इलाके इससे प्रभावित होंगे. आरएमसीएच सब डिवीजन के नगराटोली फीडर में हाई टेंशन लाइन और खंभों की मरम्मत की जाएगी.

हटिया और तुपुदाना में भी 6 घंटे बिजली बंद
अपर हटिया और तुपुदाना इलाके में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली की सप्लाई प्रभावित रहेगी. अपर हटिया, एकता नगर, लोअर हटिया और ओबरिया रोड में कटौती होगी. तुपुदाना पावर हाउस के हटिया फीडर में खुले तारों को कवर्ड केबल से बदला जाएगा.

कटहल मोड़ और मानसरोवर नगर में 5 घंटे कटौती
कटहल मोड़ और मानसरोवर नगर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी. मानसरोवर नगर, कटहल मोड़ और आसपास के इलाके प्रभावित होंगे. यहां आईटीआई फीडर की एलटी लाइन में रखरखाव का काम किया जाएगा.

विकास बाजार में 3 घंटे बंद रहेगी बिजली
विकास बाजार और आसपास के इलाके में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती रहेगी. ओरमांझी के विकास फीडर में यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम किया जाएगा. विभाग ने उपभोक्ताओं से पहले से पानी भरकर रखने और जरूरी इलेक्ट्रॉनिक काम निपटा लेने की अपील की है. मेंटेनेंस का काम पूरा होने के बाद संबंधित इलाकों में बिजली की सप्लाई फिर से शुरू कर दी जाएगी.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !