Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-10

Anand Bihari Dubey: संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्त्ता संवर्धन कार्यक्रम में जन-समस्याओं का सुनवाई एवं परिचय सत्र में पहुँचे आनन्द बिहारी दुबे

Anand Bihari Dubey: करनडीह-घाघीडीह मण्डल कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्त्ता संवर्धन अभियान के तहत बैठक का आयोजन किताडीह पश्चिम पंचायत के मांझी बगान में मण्डल अध्यक्ष रंजन सिंह के अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे शामिल हुए। 
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सम्पूर्ण झारखण्ड में संगठन सृजन अभियान चला कर संगठन को प्रखण्ड स्तर, मण्डल स्तर पर गठन कर चुकी है। अब मण्डल कांग्रेस कमिटी के देखरेख में पंचायत कमिटी का गठन करने का प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। पंचायत कमिटी के चयन में सामाजिक लोग जो कांग्रेस विचारधारा के है, उन्हें सदस्य बना कर जिम्मेदारी सौंप दी गई है। कांग्रेस पदाधिकारी का दायित्व है, कि क्षेत्र का भ्रमण करें, जन-समस्याओं का संकलन करें, यथासंभव विभागीय पदाधिकारी को मांग पत्र सौंप कर समस्या समाधान का प्रयास करें, समस्या समाधान नही होने पर जिला कांग्रेस कार्यालय को सूचनार्थ प्रेषित करें, कांग्रेस पार्टी जोरदार आंदोलन करेगी। 
कार्यकर्त्ता संवर्धन कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम परिचय सत्र का कार्यक्रम सम्पन्न की गई, इसके पश्चात क्षेत्र के जन-समस्या पर परिचर्चा आरंभ की गई, जिसमें ग्रामवासी में महिला एवं पुरुष काफी संख्या में पानी, सड़क, बिजली, साफ-सफाई के विषय, पानी पाईप लाइन बिछाने के अधुरे कार्य को पुरा करने के विषय जिलाध्यक्ष के समक्ष रखा। जिलाध्यक्ष के दिशानिर्देश पर सभी समस्याओं को सूचीबद्ध किया गया। ग्रामवासियों के आग्रह पर जिलाध्यक्ष ने जर्जर सड़क का मुआयना भी किया।

संगठन सृजन अभियान में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, करनडीह-घाघीडीह मण्डल अध्यक्ष रंजन सिंह, टाटानगर मण्डल अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र मुन्ना, बागबेड़ा मण्डल अध्यक्ष राजनारायण यादव, पूर्व उप-मुखिया गमन ठाकुर, भारतयात्री अमरजीत नाथ मिश्र, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, जिला महामंत्री प्रमोद मिश्र, अनिल सिंह, अपर्णा गुहा, राजा ओझा, आरजीपीएस सुनील गुप्ता , उप-मुखिया लखन सिंह, उप-मुखिया संतोष ठाकुर, जनार्दन गोस्वामी, सविता कच्छप, सुधीर दुबे, मुकेश कुमार, प्रशेनजीत, किसुम देवी, हीरा.नई देवी, देवन्ती देवी, बबलू पाण्डेय, बसंत ठाकुर, रवि चौबे, योगेन्द्र सिंह, रानी देवी, सुनैना देवी, प्रमिला देवी सहित काफी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !