Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-10

Saraikela News: स्पा संचालक ने लोजपा नेता पर लगाया गंभीर आरोप, लोजपा नेता ने आरोप झूठा व मनगढ़ंत बताया

Saraikela: सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित एनएच-33 के एक स्पा संचालक ने लोजपा नेता अक्षय कौरा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़ित स्पा संचालक ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि हाल ही में अक्षय कौरा नशे की हालत में उनके स्पा सेंटर पहुंचे थे और आपत्तिजनक मसाज की मांग करने लगे. जब स्टाफ और संचालक ने इसका विरोध किया, तो अक्षय कौरा ने गाली- गलौज करते हुए जबरन स्पा का गलत वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. संचालक का कहना है कि यह वीडियो केवल उन्हें बदनाम करने की नीयत से वायरल किया गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस पर उन्हें पूरा भरोसा है और उन्हें न्याय मिलेगा.
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इधर अक्षय कौरा ने इसे झूठा और मनगढ़ंत बताया. उन्होंने कहा कि उनके द्वारा स्पा की आड़ में अनैतिक कार्यों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है. यही कारण है कि उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है मगर इससे मैं घबराने वाला नहीं हूं मैं डीसी से मिलकर उन्हें पूरा प्रमाण दूंगा और ऐसे स्पा को बंद करने की गुहार लगाऊंगा. साथ ही उनपर लगे झूठे आरोपों के खिलाफ मानहानि का दावा भी करूंगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !