Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-09

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के भुइयांडीह में टाटा स्टील कर्मचारी से मारपीट, साइकिल से टक्कर के बाद युवकों ने छीने 6 हजार रुपये

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के भुइयांडीह लिट्टी चौक के पास एक व्यक्ति के साथ मारपीट और पैसे छीनने का मामला सामने आया है. पीड़ित की पहचान बिहार के गया जिले के रहने वाले मित्रजन कुमार के रूप में हुई है. मित्रजन के मुताबिक वह लिट्टी चौक से आ रहे थे. इसी दौरान एक साइकिल सवार से उनकी टक्कर हो गई. टक्कर के बाद उन्हें चोट लगी. मित्रजन ने विवाद बढ़ाने के बजाय अपनी गलती मान ली. उन्होंने साइकिल सवार से माफी भी मांगी.

माफी मांगने के बाद फिर शुरू हुआ विवाद
मित्रजन का आरोप है कि इसके बाद कुछ युवक वहां पहुंच गए. उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. मित्रजन के अनुसार पहले बाइक पर दो युवक थे. इसके बाद वहां तीन से चार युवक और पहुंच गए. पीड़ित का दावा है कि पूरी घटना का वीडियो उसके पास मौजूद है. उसने बताया कि कुछ लोगों ने उसे बचाने की कोशिश भी की.

लॉकेट छीनने की भी कोशिश का आरोप
मित्रजन के अनुसार मारपीट के दौरान युवकों ने उसका लॉकेट छीनने की कोशिश की. उसने लॉकेट को मजबूती से पकड़ लिया. इस वजह से आरोपी लॉकेट नहीं ले जा सके. मित्रजन का कहना है कि मारपीट में उसके चेहरे और हाथ में चोट आई है. उसने बताया कि एक युवक ने अपने हाथ की पहने कड़े से भी हमला किया. उनके सिर पर भी वार के गहरे निशान है. इस पूरे घटने में उन्हें काफी चोट लगी है.

पर्स में रखे 5 से 6 हजार छीन के फरार हुए आरोपी 
मित्रजन ने बताया कि उसके पास 5 से 6 हजार रुपये थे. यह पैसे उसे कमरे का किराया देने के लिए रखने थे. उसका आरोप है कि मारपीट के दौरान ये पैसे छीन लिए गए. घटना के बाद उसका पर्स खाली मिला. मित्रजन ने बताया कि पर्स अभी उसके पास है, लेकिन उसमें पैसे नहीं हैं.

गया का रहने वाला है पीड़ित
मित्रजन कुमार मूल रूप से बिहार के गया जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि वह जमशेदपुर में रहकर काम करते हैं. उनके अनुसार वह टाटा स्टील के कर्मचारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !