Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-10

RIMS Ranchi News: रिम्स में जांच रिपोर्ट के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर! अब मोबाइल पर सीधे मिलेगा रिपोर्ट का लिंक

RIMS Ranchi News: रिम्स में इलाज कराने वाले मरीजों को अब जांच रिपोर्ट लेने के लिए बार-बार अस्पताल आने की जरूरत नहीं होगी. अस्पताल ने जांच रिपोर्ट की ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है.नई व्यवस्था में रिपोर्ट तैयार होने के बाद मरीज के मोबाइल पर एक लिंक भेजा जाएगा. सामान्य जांच की रिपोर्ट करीब चार घंटे में मोबाइल पर उपलब्ध हो जाएगी. कुछ जांचों में रिपोर्ट तैयार होने में ज्यादा समय लगता है. ऐसी रिपोर्ट संबंधित जांच के तय समय के अनुसार बाद में मोबाइल पर भेजी जाएगी.

पहले दिन 1000 से ज्यादा मरीजों को मिली रिपोर्ट
नई सुविधा शुरू होने के पहले ही दिन बुधवार को 1000 से अधिक मरीजों की जांच रिपोर्ट उनके मोबाइल पर भेजी गई. इससे मरीजों को रिपोर्ट लेने के लिए दोबारा रिम्स आने की परेशानी से राहत मिलेगी. खासकर दूर से इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए यह व्यवस्था उपयोगी साबित हो सकती है.

तकनीकी तैयारी के बाद शुरू हुई सुविधा
रिम्स के डीएमएस डॉ. साकेत के मुताबिक, इस सिस्टम को लागू करने के लिए लंबे समय से तैयारी चल रही थी. तकनीकी समेत दूसरी अड़चनों को दूर करने के बाद अब इसे शुरू किया गया है. अस्पताल प्रशासन को उम्मीद है कि इससे जांच रिपोर्ट मिलने की प्रक्रिया तेज और आसान होगी.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !