Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-10

Jharkhand High Court: JPSC अध्यक्ष और सदस्यों के रिक्त पदों पर दो महीने में नियुक्ति पूरी करे सरकार, झारखंड हाई कोर्ट का निर्देश, 18 नवंबर तक मांगी रिपोर्ट

Jharkhand High Court: झारखंड लोक सेवा आयोग यानी JPSC में खाली पड़े अध्यक्ष और सदस्यों के पदों को लेकर हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को समय सीमा तय कर दी है. कोर्ट ने सरकार को अगले दो महीने के भीतर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है. सरकार को 18 नवंबर तक अनुपालन रिपोर्ट भी अदालत में दाखिल करनी होगी. मामले की अगली सुनवाई 19 नवंबर को होगी.

जल्द नियुक्ति पूरी होने की सरकार ने दी जानकारी
मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस एमएस सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ में हुई. सरकार की ओर से महाधिवक्ता रोहित राय और अधिवक्ता विभोर मयंक ने अदालत को बताया कि JPSC के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द पूरी होने की संभावना है. इससे पहले की सुनवाई में भी हाई कोर्ट ने सरकार से नियुक्ति पूरी करने की समय सीमा बताने को कहा था.

वन विभाग में कर्मचारियों की कमी का मामला
यह सुनवाई वन विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी को लेकर हाई कोर्ट के स्वतः संज्ञान मामले में हुई. सुनवाई के दौरान JPSC की ओर से अधिवक्ता संजय पिपरवाल ने अदालत को एक अहम जानकारी दी. उन्होंने बताया कि असिस्टेंट कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट और रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर के पदों के लिए चल रही परीक्षा प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया है. अब इस मामले में अगली सुनवाई 19 नवंबर को होगी.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !