Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-10

Ghatshila Road Accident: घाटशिला में भीषण सड़क हादसे के बाद भड़का जन-आक्रोश, पिता-पुत्री की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने किया मुसाबनी मार्ग जाम

Ghatshila Road Accident: घाटशिला में दर्दनाक सड़क हादसे के बाद लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया. पिता और पांच साल की बेटी की मौत से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने गुरुवार को मुसाबनी मार्ग जाम कर दिया. प्रदर्शन गोपालपुर फाटक के पास किया गया. सड़क बंद होने से घाटशिला मुसाबनी, मोहंडरा और आसपास के रास्तों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. कई घंटे तक लोगों को परेशानी हुई.

चार दिन पहले हुआ था हादसा
करीब चार दिन पहले नगर पुलिया के पास भीषण सड़क हादसा हुआ था. इस हादसे में पांच साल की श्रेया सिंह की मौत हो गई थी. श्रेया के पिता सुब्रतो सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुए थे. बुधवार को उन्हें इलाज के लिए कोलकाता ले जाया जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई. पिता और बेटी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. घटना से स्थानीय लोगों में भी काफी नाराजगी है.

लोगों ने प्रशासन के सामने रखी मांगें
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने घाटशिला में नशामुक्ति केंद्र खोलने की मांग की. लोगों का कहना है कि इलाके में नशे की समस्या बढ़ रही है. उन्होंने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की भी मांग की. परिवार के एक सदस्य को JSLPS में नौकरी देने की मांग भी रखी गई. इसके अलावा हादसे के लिए जिम्मेदार वाहन मालिक या संबंधित पक्ष से 50 लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग की गई.

दो घंटे तक नहीं पहुंचा कोई बड़ा अधिकारी
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन पर भी नाराजगी जताई. उनका कहना था कि सड़क जाम शुरू होने के करीब दो घंटे बाद तक कोई वरीय अधिकारी बातचीत के लिए मौके पर नहीं पहुंचा. ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में नशे और तेज रफ्तार की समस्या लगातार बढ़ रही है. इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है.

अधिकारी मौके पर पहुंचे
सड़क जाम की सूचना के बाद घाटशिला थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार मुंडा और सीओ निशांत अमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने लोगों से बातचीत शुरू की. उन्हें समझाने की कोशिश की जा रही है. फिलहाल प्रदर्शनकारियों की मांगों पर बातचीत चल रही है. प्रशासन की ओर से मामले को शांत कराने की कोशिश की जा रही है और इलाके की स्थिति पर नजर रखी जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !