Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-10

IRCTC Money Laundering Case: IRCTC केस में लालू यादव समेत 9 पर आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट में 3 अक्टूबर को अगली सुनवाई

IRCTC Money Laundering Case: IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत 9 लोगों के खिलाफ आरोप तय किए हैं. अदालत ने इस मामले में 7 अन्य आरोपियों को बरी कर दिया है. अब मामले की अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को होगी. कोर्ट ने सभी आरोपियों को उस दिन पेश होने का निर्देश दिया है.

LARA प्रोजेक्ट्स से जुड़ा है मामला
मामला LARA प्रोजेक्ट्स से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन हस्तांतरण से संबंधित है. कोर्ट ने कहा कि प्रोजेक्ट को जिस तरह लाभ पहुंचा, उससे लालू यादव की कथित भूमिका को लेकर सवाल उठते हैं. अदालत के मुताबिक पटना में ट्रांसफर की गई जमीन अपराध से हासिल संपत्ति से जुड़ी होने का प्रथम दृष्टया आधार है. अदालत ने यह भी माना कि लालू यादव के खिलाफ जांच को राजनीतिक रूप से प्रभावित बताने का आधार नहीं है.

इन 9 लोगों पर तय हुए आरोप
अदालत ने LARA प्रोजेक्ट्स, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव, पीसी गुप्ता, सरला गुप्ता, सुजाता होटल्स, विजय कोचर और विनय कोचर के खिलाफ आरोप तय किए हैं. वहीं, मामले में शामिल बाकी 7 आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया. अब 3 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई में मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया बढ़ेगी. आरोप तय होना दोष साबित होना नहीं है और मामले में अंतिम फैसला ट्रायल के बाद होगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !