Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-10

Arvind Kejriwal AAP National Convenor: अरविंद केजरीवाल लगातार चौथी बार बने AAP के राष्ट्रीय संयोजक, 23 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का ऐलान

Arvind Kejriwal AAP National Convenor: आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल को अपना राष्ट्रीय संयोजक चुना है. पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया. बुधवार को हुई इस बैठक में देशभर से 330 सदस्य पहुंचे थे. बैठक में पार्टी के आगे के काम और चुनावी तैयारी पर भी चर्चा हुई.

23 सदस्यीय नई टीम का ऐलान
बैठक में AAP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी भी बनाई गई. इसमें कुल 23 नेताओं को जगह दी गई है. नई टीम में पुराने अनुभवी नेताओं के साथ कई प्रमुख चेहरे शामिल हैं. अरविंद केजरीवाल के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आतिशी मार्लेना, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को भी जगह मिली है. गोपाल राय, दिलीप पांडेय, दुर्गेश पाठक, आदिल अहमद खान, अनुराग ढांडा और गोपाल इटालिया भी टीम का हिस्सा हैं.

इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
पार्टी ने संगठन के जरूरी कामों के लिए प्रमुख पदों पर भी नेताओं को जिम्मेदारी दी है. पंकज गुप्ता को फिर से राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है. एनडी गुप्ता राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे. राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रानी अग्रवाल, हरपाल सिंह चीमा, मोहम्मद इरशाद और प्रीति शर्मा मेनन को भी जगह मिली है. पृथ्वी रेड्डी, सत्येंद्र जैन, शैली ओबेरॉय और राखी बिड़ला भी नई टीम में शामिल हैं.

पांच विशेष आमंत्रित सदस्य भी चुने गए
पार्टी ने पांच विशेष आमंत्रित सदस्यों के नाम भी तय किए हैं. इनमें अजय दत्त, चैतर वसावा, इमरान हुसैन, मेहराज मलिक और वेंजी वीगास शामिल हैं. इसके अलावा विभव और राजबीर को भी नई कार्यकारिणी में जोड़ा गया है.

आगे चुनाव पर रहेगा फोकस
नई टीम के गठन के साथ पार्टी ने अपनी आगे की तैयारी भी साफ कर दी है. AAP अब पंजाब समेत दूसरे राज्यों में होने वाले चुनावों को ध्यान में रखकर संगठन को मजबूत करने पर जोर देगी. कार्यकर्ताओं को जमीन पर ज्यादा सक्रिय करने की तैयारी है. केजरीवाल के नेतृत्व में नई टीम पार्टी का जनाधार बढ़ाने और आने वाले चुनावों के लिए संगठन को तैयार करने पर काम करेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !