Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-10

Seraikela News: सदर अस्पताल में आत्महत्या रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, 30 सितंबर तक चलेगा अभियान

Seraikela: विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के मौके पर गुरुवार को सदर अस्पताल सरायकेला में जागरूकता कार्यक्रम हुआ. जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह ने की. इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य को लेकर लोगों को जागरूक किया गया. कार्यक्रम में इस साल की थीम "Changing The Narrative On Suicide" और संदेश "Start The Conversation" के बारे में जानकारी दी गई.

मानसिक परेशानी में बातचीत जरूरी
सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह ने कहा कि मानसिक परेशानी को लेकर चुप रहने के बजाय बातचीत शुरू करना जरूरी है. कार्यक्रम में बताया गया कि तनाव, अवसाद और मानसिक संकट के शुरुआती संकेतों को समय पर पहचानना काफी महत्वपूर्ण है. विशेषज्ञों ने तनाव से निपटने के तरीकों पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि परेशानी महसूस होने पर परिवार, दोस्तों, शिक्षकों या स्वास्थ्यकर्मियों से बात करने में झिझक नहीं होनी चाहिए.

स्कूल-कॉलेजों में चलेगा विशेष अभियान
जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. नकुल प्रसाद चौधरी ने बताया कि जिले में 10 से 30 सितंबर तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान स्कूलों और कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक सहयोग के बारे में जानकारी दी जाएगी. साथ ही उन्हें आत्महत्या से जुड़े चेतावनी संकेतों को पहचानने के बारे में भी जागरूक किया जाएगा.

स्वास्थ्यकर्मियों ने ली जागरूकता फैलाने की शपथ
कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई. मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी मदद के लिए टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 या 1800-891-4416 पर 24 घंटे नि:शुल्क संपर्क किया जा सकता है. कार्यक्रम में डॉ. शालिनी कुमारी, डॉ. अनिर्बान महतो, डॉ. श्वेता कुमारी, डीपीए पुष्कर भूषण, अशोक यादव समेत स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी मौजूद रहे.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !