Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-10

Jamshedpur Breaking: मानगो पुल पर महिला ने नदी में छलांग लगाने की कोशिश, लोगों ने बचाया

Jamshedpur: जमशेदपुर के मानगो पुल पर गुरुवार को अचानक लोगों की भीड़ जुट गई. एक महिला कथित तौर पर नदी में छलांग लगाने के लिए पुल के किनारे पहुंच गई थी. महिला को पुल के किनारे देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे रोकने की कोशिश की. लोगों की तत्परता से महिला को सुरक्षित बचा लिया गया.

पुल पर कुछ देर प्रभावित रहा आवागमन
घटना के बाद पुल पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए. इससे कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ. लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को अपने संरक्षण में ले लिया.

महिला के कदम उठाने की वजह तलाश रही पुलिस
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. महिला ने ऐसा कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.
पुलिस उसके परिजनों से भी संपर्क करने का प्रयास कर रही है. फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !