Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification
✖

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-10

Jamshedpur News: छोटा गोविंदपुर फाटक के पास गणेश पूजा चंदे के पैसे से नशा करने के आरोप में युवक की पिटाई, पुलिस ले गई थाने

Jamshedpur: जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर फाटक के पास गुरुवार को स्थानीय लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी. युवक पर ब्राउन शुगर और गांजा का नशा करने का आरोप लगाया गया है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर गोविंदपुर पुलिस पहुंची और युवक को अपने साथ थाने ले गई.

गणेश पूजा के नाम पर चंदा वसूलने का आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक गणेश पूजा के नाम पर पूरे गोविंदपुर इलाके में चंदा वसूल रहा था. चंदे के नाम पर 51, 101 और 501 रुपये तक लिए जाने की बात कही जा रही है.
लोगों का आरोप है कि चंदे से मिले पैसों का इस्तेमाल ब्राउन शुगर और गांजा खरीदने में किया जा रहा था.

पुलिस जांच में जुटी
मामले की सूचना के बाद गोविंदपुर पुलिस युवक को थाने ले गई. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि युवक के पास से कोई नशीला पदार्थ बरामद हुआ है या नहीं. पुलिस की जांच के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर सामने आएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !