Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-11

Ranchi News: JPSC-JSSC भर्ती गड़बड़ियों के खिलाफ "भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा" आज रांची पहुंचेगी, बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक पदयात्रा

Ranchi News: JPSC-JSSC की भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और गड़बड़ियों के खिलाफ चल रही भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा शुक्रवार, 11 सितंबर को रांची पहुंचेगी. छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो के नेतृत्व में छात्र बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक करीब 7 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे. इसके साथ यात्रा के समापन कार्यक्रम की तैयारी है.


बापू वाटिका से शुरू होगी पदयात्रा

कार्यक्रम की शुरुआत मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से होगी. यहां छात्रों के जुटने के बाद यात्रा करमटोली चौक और लालपुर चौक होते हुए कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल तक पहुंचेगी. यहां बिरसा मुंडा को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी.


अल्बर्ट एक्का चौक पर विरोध

समाधि स्थल से पदयात्रा जेल मोड़ होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचेगी. आयोजकों के मुताबिक, यहां सरकार की कथित युवा और छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया जाएगा. इसके बाद भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा का समापन किया जाएगा.


24 अगस्त को नेमरा से हुई शुरुआत

आयोजकों के अनुसार, यह यात्रा 24 अगस्त को रामगढ़ के नेमरा से शुरू हुई थी. नेमरा को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जन्मस्थली के रूप में जाना जाता है. दावा है कि यात्रा राज्य के 24 जिलों से होते हुए रांची पहुंची है.


भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग

यात्रा का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि राज्य की भर्ती व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि यह यात्रा झारखंड के युवाओं के भविष्य, सम्मान और अधिकार से जुड़े मुद्दों को सामने रखने का माध्यम है.


26 दिन चला था छात्र आंदोलन

JPSC-JSSC की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और गड़बड़ियों को लेकर रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 26 दिनों तक छात्र आंदोलन चला था. आंदोलन के बाद सरकार ने 22 प्रतियोगी परीक्षाएं रद्द करने, 6 परीक्षाओं को स्थगित करने और 17 परीक्षाओं की CID जांच कराने का फैसला लिया था.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !