Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-11

Gamharia Rail Accident: गम्हरिया में रेल हादसा, आमडीह फाटक के पास ट्रैक पर मिला व्यक्ति का शव

Gamharia: गम्हरिया अंतर्गत आमडीह फाटक के पास शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव झुरकुली फाटक और आमडीह फाटक के बीच पोल संख्या 263/D12 के पास मिला. मृतक की पहचान जयराम मांझी के रूप में की गई है. झामुमो के गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष भोमरा मांझी ने मृतक की पहचान अपने गांव के निवासी के रूप में की. शव मिलने की जानकारी के बाद भोमरा मांझी ने रेलवे पुलिस और गम्हरिया थाना को सूचना दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

साउथ बिहार एक्सप्रेस की चपेट में आने की आशंका
भोमरा मांझी के अनुसार, घटना सुबह करीब 7:05 बजे साउथ बिहार एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान हुई. आशंका जताई जा रही है कि जयराम मांझी शौच के लिए रेलवे ट्रैक की ओर गए थे. इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गए होंगे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !