Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-11

Dhanbad News: धनबाद के बलियापुर में जंगल से अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद, सिर और धड़ अलग मिलने से इलाके में सनसनी

Dhanbad News: धनबाद के बलियापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को जंगल से एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया. चटनियां पुल के सामने महिला का सिर और धड़ अलग-अलग जगहों पर मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है.


झाड़ियों में मिला महिला का शव

घटना ढांगी बस्ती मड़ई थान के पास की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, स्थानीय निवासी किशोर कुमार महतो सुबह जंगल की ओर गया था. इसी दौरान उसकी नजर झाड़ियों में पड़े महिला के पैर पर गई. इसके बाद उसने आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी. मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि महिला का सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों पर पड़ा हुआ था. ग्रामीण आशीष महतो ने इसकी सूचना बलियापुर थाना पुलिस को दी.


पूजा सामग्री मिलने से बढ़ा शक

पुलिस की शुरुआती जांच के दौरान घटनास्थल से अगरबत्ती और कुछ पूजा सामग्री मिलने की बात सामने आई है. इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने महिला की हत्या को कथित नरबलि से जोड़कर आशंका जताई. हालांकि पुलिस ने फिलहाल नरबलि की आशंका की पुष्टि नहीं की है. पुलिस का कहना है कि जांच में सभी संभावित पहलुओं को शामिल किया जा रहा है और साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की स्थिति स्पष्ट होगी.


महिला की पहचान में जुटी पुलिस

बलियापुर थाना के एएसआई अशोक कुमार के अनुसार, मृतका की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच होने का अनुमान है. अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर उसके बारे में जानकारी जुटा रही है.


FSL और डॉग स्क्वायड करेगी जांच

घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए रांची से FSL और डॉग स्क्वायड की टीम बुलाने की जानकारी पुलिस ने दी है. जांच टीम मौके से मिले सबूतों की पड़ताल करेगी. पुलिस के मुताबिक, जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही महिला की मौत की वास्तविक वजह और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का पता चल सकेगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !