Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-11

Chandil Lok Adalat 2026: 12 सितंबर को चांडिल सिविल कोर्ट परिसर में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, इन मामलों का होगा निपटारा

Chandil Lok Adalat 2026: लोगों को छोटे-मोटे विवाद और लंबित मामलों के निपटारे का मौका देने के लिए चांडिल सिविल कोर्ट परिसर में 12 सितंबर 2026 को लोक अदालत लगेगी. यहां आपसी सहमति और सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का निपटारा किया जाएगा.

इन मामलों का हो सकता है समाधान
लोक अदालत में बैंक लोन, बिजली बिल और पानी बिल से जुड़े मामलों का निपटारा कराया जा सकता है. इसके अलावा ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों को भी नियमों के तहत समझौते के माध्यम से सुलझाने का मौका मिलेगा. पुराने और नए वाहन चालान भी लोक अदालत में निपटाए जा सकेंगे.

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चलेगी लोक अदालत
लोक अदालत सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगी. मामले से जुड़े पक्ष जरूरी दस्तावेज लेकर चांडिल सिविल कोर्ट पहुंच सकते हैं. वहां संबंधित मामले की जानकारी लेकर निपटारे की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं.

लोगों से ज्यादा से ज्यादा पहुंचने की अपील
अनुमंडलीय न्यायालय चांडिल के अधिवक्ताओं ने लोगों से लोक अदालत की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की है. अधिवक्ता गोवर्धन महतो, भास्कर मिश्रा, मंगल सिंह मुंडा, संजय महतो, तापसी मंडल और समीर कुमार महतो ने लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !