Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-11

9/11 Anniversary : आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, 9/11 हमले की 25वीं बरसी पर बोले PM मोदी- सीमापार आतंक के खिलाफ लड़ाई रहेगी जारी

 9/11 Anniversary:  11 सितंबर 2001 की वह घटना आज भी दुनिया को याद है, जिसने कुछ ही घंटों में हजारों परिवारों की जिंदगी बदल दी थी. अमेरिका में हुए 9/11 आतंकी हमले की 25वीं बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन लोगों को याद किया, जिन्होंने इस हमले में अपनी जान गंवाई थी. उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत का संकल्प भी दोहराया.

आतंकवाद के हर रूप के खिलाफ भारत की नीति साफ
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना संदेश साझा किया. उन्होंने कहा कि आतंकवाद ने दुनिया भर में कई मासूम लोगों की जान ली है. समय के साथ आतंकवाद का तरीका बदला है. लेकिन आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख नहीं बदला है. भारत इसके हर रूप के खिलाफ मजबूती से खड़ा है.

भारत दशकों से झेल रहा है सीमापार आतंकवाद
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत कई दशकों से सीमापार आतंकवाद का सामना कर रहा है. इसी अनुभव की वजह से भारत आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में लगातार आगे रहा है. उन्होंने कहा कि भारत आगे भी आतंकवाद के हर रूप का विरोध करेगा. साथ ही दुनिया के आतंकवाद विरोधी प्रयासों का समर्थन करता रहेगा.

2014 में 9/11 स्मारक पहुंचे थे पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने संदेश के साथ 2014 की अमेरिका यात्रा की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं. इनमें वह न्यूयॉर्क स्थित 9/11 स्मारक और संग्रहालय में नजर आए. इस यात्रा के दौरान उन्होंने हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी थी. 11 सितंबर 2001 के हमलों के बाद दुनिया की सुरक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव हुए. 9/11 की 25वीं बरसी पर पीएम मोदी के संदेश में पीड़ितों को याद करने के साथ आतंकवाद के खिलाफ भारत की प्रतिबद्धता भी साफ हुई.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !