Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-11

Hazaribagh Police: मां की डांट के बाद आत्मघाती कदम उठाने निकली थी युवती, महिला दरोगा ने समय रहते बचाई जान

Hazaribagh Police: हजारीबाग के छड़वा डैम पर एक युवती को पुलिस ने सुरक्षित बचा लिया. बताया जा रहा है कि मां की डांट से नाराज होकर युवती काफी परेशान थी. वह अपनी जिंदगी खत्म करने के इरादे से डैम पहुंची थी. सूचना मिलते ही सदर थाना की सब इंस्पेक्टर शाहीन प्रवीण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं. वहां युवती पानी की ओर बढ़ रही थी. एसआई शाहीन प्रवीण ने तुरंत उसे रोका और सुरक्षित बाहर ले आईं.

थाने में युवती से की बात
पुलिस युवती को थाने लेकर आई. यहां शाहीन प्रवीण ने उससे काफी देर तक बात की. उन्होंने उसे समझाया कि घर की डांट या छोटी परेशानियों से जिंदगी खत्म करना कोई रास्ता नहीं है. उन्होंने कहा कि किसी भी परेशानी को बातचीत से सुलझाया जा सकता है. बातचीत के बाद युवती शांत हुई. उसने दोबारा ऐसा कदम नहीं उठाने की बात कही.

परिजनों को सौंपा
इसके बाद पुलिस ने युवती के परिवार को थाने बुलाया. जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया.
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने एसआई शाहीन प्रवीण की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !