Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-11

Jamtara News: जामताड़ा में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार, 11 मोबाइल और 13 सिम कार्ड बरामद

Jamtara News: साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच कथित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस की टीम ने नारायणपुर और करमाटांड़ थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की।


साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक नितिश कुमार, कृष्णा कुमार और पुलिस अवर निरीक्षक हीरालाल महतो की टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुचियाडीह स्थित जोरिया के पास पलाश के झुंड में छापेमारी की। यहां से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मट्टांड़ गांव में तालाब के समीप आम बागान में छापेमारी कर दो अन्य आरोपियों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चिरुडीह निवासी तस्लीम अंसारी (20), मनाजीर अंसारी (21), बांकुडीह निवासी अब्दुल लतीफ (27), करमाटांड़ थाना क्षेत्र निवासी उस्मान गनी (25) और मट्ठटांड निवासी जितेंद्र मंडल (43) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 11 मोबाइल फोन और 13 सिम कार्ड बरामद किए हैं।

999 रुपये कैशबैक और क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी का आरोप


पुलिस के मुताबिक, आरोपी लोगों को PhonePe पर 999 रुपये कैशबैक मिलने का मैसेज भेजते थे। इसके बाद कैशबैक स्वीकार करने के नाम पर फर्जी ऐप के जरिए लोगों को ठगी के जाल में फंसाया जाता था।

इसके अलावा SBI समेत विभिन्न बैंकों के क्रेडिट कार्ड बंद होने और नया कार्ड जारी कराने का झांसा देकर भी लोगों से संपर्क किया जाता था। इसके बाद मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड करवाकर क्रेडिट कार्ड से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल करने का आरोप है।

कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क, अब तक 122 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का साइबर ठगी का नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था। मामले में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 58/26 दर्ज कर BNS 2023, आईटी एक्ट और टेलीकम्युनिकेशन एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने बताया कि जनवरी से 11 सितंबर 2026 तक साइबर अपराध के खिलाफ अभियान में कुल 122 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 304 मोबाइल फोन, 370 सिम कार्ड, 22 एटीएम कार्ड, 7 पासबुक, 3 लैपटॉप, 8 आधार कार्ड, 3 पैन कार्ड, 14 लाख 700 रुपये नकद और 11 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !