Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-16

Jharkhand Police CCTV: झारखंड के 606 थानों में लगेंगे 9 हजार से ज्यादा CCTV कैमरे, 90 करोड़ की योजना मंजूर

 Jharkhand Police CCTV: झारखंड के पुलिस थानों की निगरानी अब CCTV कैमरों से और मजबूत होगी. राज्य सरकार ने 606 थानों में 9,006 ऑडियो-वीडियो CCTV कैमरे लगाने की योजना को मंजूरी दी है. इसके लिए करीब 90 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है.

थानों के कई हिस्सों में होगी निगरानी
CCTV कैमरे थानों के प्रवेश और निकास द्वार, हवालात के आसपास, रिसेप्शन, लॉबी और बरामदे में लगाए जाएंगे. थाना प्रभारी के कमरे के आसपास और बाहरी परिसर में भी कैमरे लगाए जाएंगे. इन कैमरों से दिन के साथ रात में भी रिकॉर्डिंग होगी. ऑडियो और वीडियो दोनों रिकॉर्ड किए जाएंगे.

तीन तरह के कैमरे लगाए जाएंगे
योजना के तहत 5,012 डोम कैमरे, 3,388 बुलेट कैमरे और 606 मोटराइज्ड वारिफोकल कैमरे लगाए जाएंगे. जरूरत पड़ने पर CCTV फुटेज को लंबे समय तक सुरक्षित रखने की भी व्यवस्था की जाएगी.

2030-31 तक चरणबद्ध तरीके से लागू होगी योजना
यह योजना 2026-27 से 2030-31 के बीच चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी. जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाकर थानों की निगरानी की व्यवस्था भी प्रस्तावित है. CCTV कैमरों की खरीद और उन्हें लगाने का काम जैप-आईटी के माध्यम से किया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !