Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-16

Ranchi News: ट्यूलिप हॉस्पिटल को जारी शो-कॉज नोटिस की समय सीमा खत्म, लिखित जवाब के लिए अस्पताल प्रबंधन ने मांगा समय

Ranchi News: रांची के ट्यूलिप हॉस्पिटल को जारी शो-कॉज नोटिस की समय सीमा खत्म हो गई है, लेकिन अस्पताल की ओर से अब तक लिखित जवाब प्रशासन को नहीं मिला है. अस्पताल प्रबंधन ने जवाब देने के लिए एक से दो दिन का और समय मांगा है. अस्पताल ने अधिकारियों को जल्द अपना लिखित पक्ष रखने की बात कही है. इससे पहले जांच के बाद अस्पताल का लाइसेंस सस्पेंड किया गया था.

लाइसेंस सस्पेंड करने पर IMA ने उठाए सवाल
लाइसेंस सस्पेंड करने की कार्रवाई को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन यानी IMA ने सवाल उठाए हैं. IMA का कहना है कि किसी भी कार्रवाई से पहले अस्पताल प्रबंधन को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका मिलना चाहिए. वहीं, सिविल सर्जन ने कहा कि अस्पताल को पहले ही शो-कॉज नोटिस दिया गया था. नोटिस में जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया था.

जवाब मिलने के बाद होगा आगे का फैसला
फिलहाल IMA या JHANSA के किसी प्रतिनिधि ने अधिकारियों से मुलाकात कर अपना पक्ष नहीं रखा है. अब अस्पताल का लिखित जवाब मिलने के बाद प्रशासन पूरे मामले पर आगे की कार्रवाई को लेकर फैसला करेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !