Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-16

Jamshedpur News: जमशेदपुर में पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक, लंबित शिकायतों के निष्पादन और सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

Jamshedpur News: जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर जमशेदपुर पुलिस की मासिक समीक्षा बैठक हुई. बैठक में लंबित शिकायतों के निष्पादन, नशे के कारोबार, अवैध हथियार और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक में एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, सभी डीएसपी, एसडीपीओ और थाना प्रभारी शामिल हुए.

99 प्रतिशत शिकायतों का हुआ निष्पादन
बैठक के बाद एसएसपी ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पिछले दो महीनों में पुलिस को मिली शिकायतों में करीब 99 प्रतिशत का निष्पादन किया जा चुका है. घरेलू हिंसा से जुड़े 661 मामलों में 558 मामलों का भी निष्पादन होने की जानकारी दी गई.

नशे के कारोबार पर कार्रवाई, 30 गिरफ्तार
एसएसपी ने बताया कि जिले में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है इस कार्रवाई के दौरान अब तक 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. नशे के अवैध कारोबार से जुड़े मामलों में आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई.

अवैध हथियार के मामलों में 41 आरोपी जेल भेजे गए
अवैध हथियार के खिलाफ चल रही कार्रवाई की भी समीक्षा की गई. एसएसपी के अनुसार, अब तक 15 अवैध हथियार जब्त किए गए हैं. इन मामलों में 41 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. वहीं फरार और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी जारी है.

शहर में लगेंगे 300 नए CCTV कैमरे
शहर की निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 300 नए CCTV कैमरे लगाने की तैयारी है. ये कैमरे पहले से मौजूद CCTV नेटवर्क के अलावा लगाए जाएंगे. नए कैमरों से संवेदनशील इलाकों और प्रमुख स्थानों पर निगरानी बढ़ेगी. साथ ही किसी घटना के बाद जांच में भी CCTV फुटेज से पुलिस को मदद मिलेगी.

त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी
आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा तैयारियों की भी समीक्षा की. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त निगरानी और पुलिस बल की तैनाती को लेकर जरूरी तैयारी की जा रही है. एसएसपी ने कहा कि त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हों, इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां समय पर पूरी की जाएंगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !