Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-17

Chatra News: चतरा में मवेशी चराने गया युवक जलप्रपात में डूबा, 36 घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों और पुलिस ने निकाला शव

Chatra News: चतरा के राजपुर थाना क्षेत्र के हरियोखार जलप्रपात में डूबे युवक मनोज का शव करीब 36 घंटे बाद गुरुवार सुबह बरामद किया गया. शव मिलने की खबर के बाद गांव में मातम छा गया.

मवेशी चराने के दौरान हुआ हादसा
बताया गया कि मंगलवार शाम मनोज मवेशी चराने गया था. इसी दौरान झरना पार करते समय अचानक उसका पैर फिसल गया.
वह हरियोखार की गहरी खाई में जा गिरा और पानी में डूब गया.

बुधवार को दिनभर चली तलाश
हादसे की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने बुधवार को झरने और आसपास के दह में काफी देर तक खोजबीन की. लेकिन दिनभर तलाश के बाद भी मनोज का कोई पता नहीं चल सका.

सुबह पानी में दिखा शव
गुरुवार सुबह ग्रामीणों और राजपुर पुलिस की टीम ने दोबारा तलाश शुरू की. इसी दौरान झरने के बड़े दह में मनोज का शव पानी में तैरता दिखाई दिया. ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को पानी की गहराई से बाहर निकाला गया.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा शव
सूचना मिलने पर राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !