Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-17

Koderma News: कोडरमा में 1.5 लाख दीयों से बनेगा PM मोदी का विशाल पोर्ट्रेट, 6 हजार वर्गफीट में तैयार हो रही मोजेक आर्ट

Koderma News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कोडरमा में खास आयोजन की तैयारी चल रही है. चाराडीह स्थित आरपीवाई ग्लोबल स्कूल परिसर में करीब 1.5 लाख दीयों से पीएम मोदी का विशाल पोर्ट्रेट तैयार किया जा रहा है. करीब 6,000 वर्गफीट में बन रही यह मोजेक आर्ट लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. इसका अनावरण 17 सितंबर को शाम 5 बजे किया जाएगा.

सुमित गुंजन की टीम बना रही कलाकृति
दीयों से तैयार होने वाले इस पोर्ट्रेट को गिरिडीह के मोजेक आर्टिस्ट सुमित गुंजन अपनी टीम के साथ तैयार कर रहे हैं.
कलाकृति को अंतिम रूप देने के लिए टीम दिनभर काम कर रही है. पोर्ट्रेट पूरा होने के बाद शाम में इसमें दीये जलाए जाएंगे.

अन्नपूर्णा देवी की पहल पर आयोजन
यह कार्यक्रम कोडरमा सांसद और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी की पहल पर आयोजित किया जा रहा है.
उपलब्ध जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के भी शामिल होने की बात कही गई है.

शाम 5 बजे होगा अनावरण
17 सितंबर को शाम 5 बजे विशेष कार्यक्रम रखा गया है. इसी दौरान तैयार पोर्ट्रेट का अनावरण किया जाएगा और दीयों को प्रज्वलित किया जाएगा. आयोजन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है.

रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
आयोजकों की ओर से 1.5 लाख दीयों से तैयार इस विशाल पोर्ट्रेट के जरिए रिकॉर्ड बनाने की भी तैयारी की जा रही है. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के बड़ी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !