Jharkhand News: झामुमो के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशकर्म में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन शामिल हुईं. उन्होंने दिवंगत नेता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदना जताई.
सुदिव्य सोनू को याद कर भावुक हुईं कल्पना सोरेन
कल्पना सोरेन ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असमय निधन झामुमो परिवार के लिए बड़ी क्षति है. उन्होंने कहा कि यह उनके लिए भी व्यक्तिगत रूप से गहरा दुख है. कल्पना सोरेन ने सुदिव्य सोनू के साथ बिताए समय और उनके स्नेह को याद किया. उन्होंने कहा कि सोनू भैया का अपनापन और साथ हमेशा याद रहेगा.
पार्टी और समाज ने एक साथी खोया
कल्पना सोरेन ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के जाने से पार्टी और समाज ने अपना एक साथी खो दिया है. उनकी कमी को पूरा करना आसान नहीं होगा. उन्होंने कहा कि दिवंगत नेता की यादें हमेशा लोगों के बीच बनी रहेंगी. उनके साथ बिताए पल भी हमेशा याद आते रहेंगे.
परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना
श्रद्धांजलि के दौरान कल्पना सोरेन ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. उन्होंने सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी और पूरे परिवार के प्रति संवेदना जताई. साथ ही ईश्वर से परिवार को इस मुश्किल समय में दुख सहने की शक्ति देने की कामना की. उन्होंने कहा कि अपनों का जाना ऐसा दुख है, जिसे भुलाना आसान नहीं होता.