Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-17

Shikhar Mohan In Irani Cup: धोनी के बाद रांची का एक और धाकड़ बल्लेबाज मचाएगा गदर, रेस्ट ऑफ इंडिया टीम में चुने गए जेवीएम श्यामली के शिखर मोहन

Shikhar Mohan In Irani Cup: रांची के जेवीएम श्यामली स्कूल का नाम एक बार फिर क्रिकेट से जुड़ी बड़ी उपलब्धि के कारण चर्चा में है. इस स्कूल के पूर्व छात्र शिखर मोहन को ईरानी कप के लिए Rest Of India की 15 सदस्यीय टीम में चुना गया है. बीसीसीआई के इस चयन के बाद शिखर को घरेलू क्रिकेट में आगे बढ़ने का बड़ा मौका मिला है.

धोनी के स्कूल से क्रिकेट में बनाई पहचान
शिखर मोहन ने 2022 में जेवीएम श्यामली से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की थी. स्कूल के दिनों से ही वह क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं. वह बाएं हाथ से आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं. इसके साथ ही स्लो लेफ्ट आर्म स्पिन भी करते हैं. 2022-23 के वीनू मांकड़ ट्रॉफी में शिखर को झारखंड अंडर 19 टीम की कप्तानी भी मिली थी. इसके बाद उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार अपनी पहचान बनाई.

रणजी से दलीप ट्रॉफी तक दिखाया दम
शिखर झारखंड प्रीमियर लीग के अलावा रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी में भी खेल चुके हैं. इन टूर्नामेंट में उन्होंने कई शतक और अर्धशतक लगाए हैं. लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद अब उन्हें Rest of India टीम में जगह मिली है. ईरानी कप में शिखर को ऋषभ पंत और सरफराज खान जैसे खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका मिलेगा. यह उनके घरेलू क्रिकेट करियर के लिए एक अहम पड़ाव माना जा रहा है.

प्राचार्य बोले, शिखर पर पूरे स्कूल को गर्व
शिखर के चयन पर जेवीएम श्यामली के प्राचार्य बीएन झा ने खुशी जताई है. उन्होंने इसे स्कूल के लिए गर्व का पल बताया. प्राचार्य ने कहा कि शिखर के खेल में महेंद्र सिंह धोनी जैसी प्रतिभा और मेहनत की झलक दिखाई देती है. अब ईरानी कप में शिखर के प्रदर्शन पर सबकी नजर रहेगी. Rest of India टीम में जगह मिलने के साथ उनके पास खुद को बड़े स्तर पर साबित करने का नया मौका है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !