Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-17

Gaya Santragachi Express: गया-सांतरागाछी नई एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, कोडरमा-न्यू गिरिडीह के यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा

Gaya Santragachi Express: कोडरमा और गिरिडीह के यात्रियों के लिए रेलवे से जुड़ी अच्छी खबर सामने आई है. गया से सांतरागाछी के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन चलाने को रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है. इस पहल से कोडरमा, न्यू गिरिडीह और आसपास के इलाकों के लोगों को कोलकाता के लिए सीधी रेल सेवा मिलेगी. इस ट्रेन के लिए केंद्रीय मंत्री और कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने रेल मंत्रालय के सामने मांग रखी थी.

कोडरमा और न्यू गिरिडीह में मिलेगा ठहराव
नई ट्रेन का नाम गया-सांतरागाछी एक्सप्रेस रखा गया है. इसका ट्रेन नंबर 13691/13692 होगा. ट्रेन गया से रवाना होकर कोडरमा, न्यू गिरिडीह और मधुपुर होते हुए सांतरागाछी पहुंचेगी. सांतरागाछी हावड़ा के नजदीक स्थित प्रमुख रेलवे स्टेशन है. कोडरमा और न्यू गिरिडीह में ठहराव मिलने से दोनों क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा फायदा होगा.

कोलकाता जाने में होगी आसानी
इस ट्रेन के शुरू होने के बाद कोलकाता जाने वाले यात्रियों को एक और सीधा विकल्प मिल जाएगा. व्यापार, पढ़ाई और इलाज के सिलसिले में कोलकाता जाने वाले लोगों के लिए भी यह सेवा उपयोगी होगी. हावड़ा के लिए सीधी ट्रेन की मांग कर रहे यात्रियों को भी इससे राहत मिलने की उम्मीद है.

जल्द सामने आएगा ट्रेन का शेड्यूल
रेल मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद अब ट्रेन के परिचालन की तैयारी आगे बढ़ेगी. ट्रेन किस तारीख से चलेगी और इसका समय क्या होगा, इसकी जानकारी जल्द जारी की जाएगी. नई रेल सेवा को लेकर क्षेत्र के लोगों ने केंद्रीय मंत्री एवं कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी और रेल मंत्रालय के प्रति आभार जताया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !