Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-18

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रुपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रुपी सोरेन की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है. तबीयत खराब होने के बाद उन्हें रांची के बरियातू रोड स्थित हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. अस्पताल की ओर से अभी उनकी तबीयत को लेकर कोई विस्तृत जानकारी जारी नहीं की गई है.

दो दिन पहले बेंगलुरु से लौटी थीं रांची
मिली जानकारी के अनुसार, रुपी सोरेन इलाज के लिए बेंगलुरु गई थीं. करीब दो दिन पहले ही वह रांची वापस लौटी थीं. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उनके साथ बेंगलुरु गए थे. रांची लौटने के दो दिन बाद अचानक उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई.

हिल व्यू अस्पताल में चल रहा इलाज
तबीयत खराब होने के बाद परिजन उन्हें बरियातू रोड स्थित हिल व्यू अस्पताल लेकर पहुंचे. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया. फिलहाल डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं. उनकी तबीयत को लेकर अस्पताल की ओर से आधिकारिक और विस्तृत जानकारी का इंतजार है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !