Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-18

Jharkhand News: स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद झारखंड में 108 एम्बुलेंस कर्मियों का आंदोलन स्थगित, 20 दिनों में मांगें न मानने पर फिर हड़ताल की चेतावनी

Jharkhand News: झारखंड में 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों ने फिलहाल अपना आंदोलन टाल दिया है. 16 सितंबर को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के साथ हुई बैठक के बाद संघ ने 20 दिनों के लिए आंदोलन रोकने का फैसला लिया. संघ के अनुसार, मंत्री ने कर्मचारियों की मांगों पर 15 से 20 दिनों में विचार कर समाधान का भरोसा दिया है. इसी आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने आंदोलन स्थगित किया है.

समय पर मांगें नहीं मानी तो फिर आंदोलन
झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि सरकार के भरोसे के बाद आंदोलन अभी रोका गया है. संघ ने इसकी जानकारी सभी जिलों के अधिकारियों को भी दे दी है. अगर तय समय में मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो 6 अक्टूबर से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा. इसकी शुरुआत कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर काम करने से करेंगे.

16 अक्टूबर को होगी एक दिन की हड़ताल
6 से 9 अक्टूबर तक कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे. 9 अक्टूबर को सभी जिलों में सिविल सर्जन कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा. 12 अक्टूबर को सिविल सर्जन कार्यालय के सामने भिक्षाटन कार्यक्रम होगा. 14 अक्टूबर को सिविल सर्जन कार्यालय से उपायुक्त कार्यालय के सामने धरना दिया जाएगा.16 अक्टूबर को पूरे झारखंड में एक दिन की पूर्ण हड़ताल होगी. इस दिन नामकुम स्थित NHM कार्यालय के सामने भी धरना दिया जाएगा. संघ ने बताया कि अगर इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी. संघ के अनुसार, सभी विरोध कार्यक्रम शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से होंगे. फिलहाल कर्मचारी सरकार के आश्वासन पर समाधान का इंतजार कर रहे हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !