Jamshedpur Breaking: पूर्वी सिंहभूम पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारी बदल दी गई है. जिले के 26 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. इसमें आजादनगर, सोनारी, गोलमुरी, मानगो, परसुडीह और घाटशिला जैसे प्रमुख थाने शामिल हैं. साइबर अपराध और यातायात शाखा में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है. यह बदलाव विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, बेहतर अनुसंधान और प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया है.
आजादनगर से लेकर गोलमुरी तक बदले थाना प्रभारी
आजादनगर थाना प्रभारी चन्दन कुमार को पुलिस केन्द्र गोलमुरी भेजा गया है. उनकी जगह साइबर अपराध थाना में तैनात राजन कुमार को आजादनगर थाना प्रभारी बनाया गया है.
सोनारी थाना प्रभारी मधुसूदन दे को साइबर अपराध थाना भेजा गया है. गोलमुरी थाना प्रभारी संजय सुमन को सोनारी की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं प्रशांत कुमार सिंह अब गोलमुरी थाना प्रभारी होंगे.
घाटशिला और परसुडीह में भी नई तैनाती
घाटशिला थाना प्रभारी राजेन्द्र कुमार मुंडा को परसुडीह थाना भेजा गया है. साइबर अपराध थाना में तैनात भूषण कुमार को घाटशिला थाना प्रभारी बनाया गया है. परसुडीह थाना से अविनाश कुमार को साइबर अपराध थाना भेजा गया है.
यातायात और मानगो की जिम्मेदारी बदली
साकची यातायात थाना प्रभारी शंकर कुमार को पुलिस केन्द्र गोलमुरी भेजा गया है. मानगो थाना प्रभारी नित्यानंद प्रसाद को अब साकची यातायात थाना प्रभारी बनाया गया है. घाटशिला अंचल निरीक्षक बिरेन्द्र कुमार को मानगो थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं पुलिस केन्द्र गोलमुरी में तैनात अजय कुमार अब घाटशिला अंचल निरीक्षक होंगे.
बहरागोड़ा और बरसोल में भी बदलाव
बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा को गोलमुरी थाना भेजा गया है. गोलमुरी थाना में तैनात रवि होनहागा को बहरागोड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है. बरसोल थाना प्रभारी अभिषेक कुमार-1 को परसुडीह थाना भेजा गया है. बिष्टुपुर थाना में तैनात कुमार इन्द्रेश अब बरसोल थाना प्रभारी होंगे.
श्यामसुंदरपुर और कमलपुर में नई जिम्मेदारी
श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार भोक्ता को गोलमुरी थाना भेजा गया है. परसुडीह थाना में तैनात पवन कुमार-1 को श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी बनाया गया है. कमलपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार-2 को पुलिस केन्द्र गोलमुरी भेजा गया है. कदमा थाना में तैनात धनंजय पासवान को कमलपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है.
कोवाली, मुसाबनी और डुमरिया में भी फेरबदल
कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव को साकची थाना भेजा गया है. साकची थाना में तैनात अमित कुमार चौधरी अब कोवाली थाना प्रभारी होंगे. मुसाबनी थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह को परसुडीह थाना भेजा गया है. परसुडीह में तैनात करमपाल भगत को मुसाबनी थाना प्रभारी बनाया गया है. डुमरिया थाना प्रभारी पंचम तिरगा को कदमा थाना भेजा गया है. मानगो थाना में तैनात अमित कुमार-3 अब डुमरिया थाना प्रभारी होंगे.
सभी अधिकारियों को तुरंत योगदान का आदेश
जिला पुलिस की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सभी स्थानांतरित अधिकारियों को नए स्थान पर जल्द योगदान देने का निर्देश दिया गया है. अधिकारियों को अपने नए थाना या पुलिस प्रतिष्ठान में पहुंचकर प्रभार संभालना होगा. इस फेरबदल के बाद जमशेदपुर के शहरी इलाकों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के कई महत्वपूर्ण थानों की जिम्मेदारी नए अधिकारियों के पास होगी.