Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-19

BIT Mesra Student Death: BIT Mesra हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस

BIT Mesra Student Death: रांची के मशहूर बीआईटी मेसरा कैंपस से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. संस्थान के हॉस्टल नंबर-9 में रहने वाली एक छात्रा का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया. इस घटना के बाद से पूरे कॉलेज प्रशासन और छात्रों के बीच हड़कंप मच गया है.

सहेलियों को ऐसे हुआ शक
मृत छात्रा की पहचान गोड्डा जिले की रहने वाली अंजली सुमन के रूप में हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को वह रोज की तरह कॉलेज से पढ़ाई करके अपने कमरे में लौटी थी. काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली और रात के खाने के लिए भी नहीं पहुंची, तो उसकी सहेलियों को चिंता हुई. जब दोस्तों ने कमरे के दरवाजे के छेद से अंदर झांक कर देखा, तो अंजली फंदे से लटक रही थी.

मौके पर पहुंची पुलिस और जांच जारी
घटना की जानकारी मिलते ही बीआईटी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. कमरे की शुरुआती तलाशी में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे मौत की असली वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है. मामले की गहराई से जांच के लिए एफएसएल (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !