Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-19

Seraikela News: सरायकेला में दर्दनाक हादसा, खेलते समय गले में फंसी प्लास्टिक की रस्सी से मासूम की मौत

Seraikela News: सरायकेला की धर्मशाला रोड स्थित एक परिवार में शनिवार को उस समय मातम छा गया, जब खेलते-खेलते एक मासूम हादसे का शिकार हो गया. गले में प्लास्टिक की रस्सी फंसने से उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान तप सिंह मोदक के पुत्र रुद्र सिंह मोदक उर्फ गोलू के रूप में हुई है.

घर के पीछे खेल रहा था गोलू
जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 12:45 बजे गोलू घर के पीछे खेल रहा था. इसी दौरान उसने खेल-खेल में प्लास्टिक की रस्सी अपने गले में डाल ली. बताया जा रहा है कि रस्सी घर के पीछे झाड़ी में कहीं फंस गई. इसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तुरंत सरायकेला सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद गोलू को मृत घोषित कर दिया. मासूम की अचानक मौत से परिवार में मातम पसर गया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !