Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-19

Jharkhand News: पूर्व मंत्री विमला प्रधान को CM हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कहा- झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को लोअर करमटोली स्थित झारखंड की पूर्व मंत्री दिवंगत विमला प्रधान के आवास पहुंचे. उन्होंने विमला प्रधान के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं. उन्होंने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों, समर्थकों व प्रशंसकों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

हेमंत सोरेन ने बताया अपूरणीय क्षति
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पूर्व मंत्री विमला प्रधान के निधन की खबर बेहद पीड़ादायक है. सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान और जनता के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा. उन्होंने कहा कि विमला प्रधान ने सिमडेगा समेत पूरे झारखंड के विकास में लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाई. उनके निधन को मुख्यमंत्री ने झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया. मुख्यमंत्री ने कहा कि विमला प्रधान समाज के हर वर्ग और समुदाय के कल्याण के लिए लगातार काम करने वाली सजग और कर्मठ राजनेता थीं. सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा.

निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज
बताया गया है कि पूर्व मंत्री विमला प्रधान पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं. रांची के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. विगत शुक्रवार रात इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !