Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-20

Railway Update: हावड़ा-धनबाद-कोडरमा रूट पर बढ़ेगी यात्रियों की परेशानी, 18 ट्रेनें रद्द

Railway Update: हावड़ा-धनबाद-कोडरमा रेल रूट पर अगले कुछ दिनों तक यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है. मुगमा स्टेशन पर होने वाले रेलवे कार्य के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. पूर्व रेलवे ने अलग-अलग तारीखों में 18 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है. वहीं 10 ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा. इसका असर धनबाद, कोडरमा और गया के बीच सफर करने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगा.

मुगमा स्टेशन पर होगा इंटरलॉकिंग का काम
धनबाद-हावड़ा रेलखंड के मुगमा स्टेशन पर 21 से 23 सितंबर तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा. इसके बाद 24 से 27 सितंबर तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा. इसी वजह से इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होगी. रेलवे के इस बदलाव का असर लंबी दूरी की कई महत्वपूर्ण ट्रेनों पर भी पड़ेगा. इनमें जम्मूतवी, सियालदह-अजमेर, दुरंतो और शक्तिपुंज एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं.

इन ट्रेनों को किया गया रद्द
12371 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस 21 सितंबर को रद्द रहेगी. इसकी वापसी ट्रेन 12372 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस 24 सितंबर को नहीं चलेगी.

12329 सियालदह-आनंदविहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 22 सितंबर को रद्द रहेगी. वहीं 12330 आनंदविहार-सियालदह संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 23 सितंबर को रद्द रहेगी.

13167 कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस 24 सितंबर को रद्द रहेगी. 13168 आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस का परिचालन 26 सितंबर को रद्द रहेगा.

18603 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस 24 और 26 सितंबर को नहीं चलेगी. वहीं 18604 गोड्डा-रांची एक्सप्रेस 25 और 27 सितंबर को रद्द रहेगी.

यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का परिचालन और रूट जरूर जांच लें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !