Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-20

Railway Keyman Death: लोहरदगा रेल लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आए कीमैन, मौके पर मौत

Railway Keyman Death: लोहरदगा-रांची रेलखंड पर रविवार को ड्यूटी के दौरान बड़ा हादसा हो गया. रेलवे के एक कीमैन की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई. मृतक की पहचान 59 वर्षीय राम अवधेश लाल के रूप में हुई है. हादसे की खबर मिलते ही रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवार में शोक फैल गया.

पटरी की जांच के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, राम अवधेश लाल रेलवे में कीमैन के पद पर तैनात थे. रविवार को वह लोहरदगा-रांची रेल लाइन पर नियमित जांच का काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक एक मालगाड़ी वहां से गुजरी और वह उसकी चपेट में आ गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई. परिजनों के मुताबिक, राम अवधेश लाल की नौकरी का आखिरी समय चल रहा था. वह अगले साल सेवानिवृत्त होने वाले थे. हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया.

पुलिस और आरपीएफ की टीम पहुंची
घटना की जानकारी मिलने के बाद डोरंडा थाना पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल की स्थिति संभाली और परिजनों को ढांढस बंधाया. जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !