Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-20

Palamu News: मेदिनीनगर में प्रेम विवाह के डेढ़ महीने बाद नवविवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत

Palamu News: पलामू में स्तिथ मेदिनीनगर के नई मुहल्ला बेलवाटिका में 21 वर्षीय रश्मि कुमारी की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था. रश्मि की तबीयत बिगड़ने के बाद परिवार के लोग उसे इलाज के लिए लेकर गए. हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

5 अगस्त को हुई थी प्रेम शादी
रश्मि पांकी थाना क्षेत्र के नावागढ़ निवासी राजकुमार साव की बेटी थी. जानकारी के मुताबिक, 5 अगस्त 2026 को उसने विशाल कुमार के साथ प्रेम विवाह किया था. दोनों ने अंतरजातीय शादी की थी. शादी के बाद रश्मि अपने पति के साथ नई मुहल्ला बेलवाटिका में रह रही थी. विशाल रोटरी स्कूल के पास मोमोज बेचने का काम करता था. बताया जा रहा है कि रश्मि ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था. इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी. परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.

पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलने पर शहर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और मामले की जांच शुरू कर दी. अंतरजातीय विवाह के करीब डेढ़ महीने बाद हुई मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि रश्मि ने जहरीला पदार्थ किन परिस्थितियों में खाया था. घटना की वजह क्या थी, इसे लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है. पुलिस इस पहलू समेत मामले से जुड़े दूसरे बिंदुओं की जांच कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !