Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-21

Koderma News: कोडरमा में तीन नाबालिगों को ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर घुमाया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कराया मुक्त

Koderma: कोडरमा के सदर थाना क्षेत्र के लोचनपुर में सोमवार सुबह तीन नाबालिगों को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया. बताया जा रहा है कि रविवार देर रात दो नाबालिग किशोर एक नाबालिग किशोरी से मिलने उसके घर पहुंचे थे. सुबह इसकी जानकारी गांव के लोगों को हुई. इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. तीनों को एक साथ देखकर ग्रामीणों ने विरोध किया.

ग्रामीणों ने गांव में घुमाया
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दो-तीन दिनों से इस तरह की आवाजाही देखी जा रही थी. इसे लेकर गांव के माहौल पर असर पड़ने की आशंका जताई गई. इसके बाद ग्रामीणों ने तीनों नाबालिगों को गांव में घुमाया. बीच गांव में एक खंभे से बांधकर उनसे माफी मंगवाने का प्रयास भी किया गया. हालांकि, किसी व्यक्ति को इस तरह सार्वजनिक रूप से बांधना या खुद कानून हाथ में लेना कानूनी प्रक्रिया नहीं है.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को छुड़ाया
घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस लोचनपुर पहुंची. पुलिस ने तीनों नाबालिगों को ग्रामीणों के बीच से सुरक्षित बाहर निकाला और थाने ले गई. पुलिस के अनुसार तीनों नाबालिग हैं. इसी वजह से उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की जा रही है. मामले में नियमानुसार काउंसलिंग और जांच की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें. किसी तरह की शिकायत होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !