Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-21

Jharkhand News: रांची में लोक अदालत में सदस्य बनने का मौका, हर बैठक पर मिलेंगे 2,500 रुपये, जानिए कैसे करें आवेदन

Jharkhand News: रांची में स्थायी लोक अदालत में सदस्य के एक पद पर भर्ती निकली है. जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण, रांची ने इसके लिए आवेदन मांगे हैं. योग्य उम्मीदवार 18 अक्टूबर 2026 की शाम 5 बजे तक आवेदन भेज सकते हैं.

इन लोगों के लिए है पद
इस पद के लिए जन उपयोगी सेवाओं में काम करने का अनुभव जरूरी है. इन सेवाओं में बिजली, पानी, परिवहन, डाक और टेलीफोन शामिल हैं. सफाई, अस्पताल, बैंकिंग, शिक्षा और रियल एस्टेट से जुड़े काम का अनुभव रखने वाले लोग भी आवेदन कर सकते हैं.

हर बैठक पर मिलेगा 2,500 रुपये
चयन होने के बाद सदस्य को हर बैठक में शामिल होने के लिए 2,500 रुपये मानदेय मिलेगा. नियम के अनुसार गाड़ी का भत्ता भी दिया जाएगा. नियुक्ति अधिकतम 5 साल या 65 साल की उम्र तक रहेगी. इनमें से जो सीमा पहले पूरी होगी, उसी के आधार पर नियुक्ति खत्म हो जाएगी.

ऐसे भेजना होगा आवेदन
उम्मीदवार को तय फॉर्मेट में आवेदन भरना होगा. फॉर्म के साथ पासपोर्ट साइज फोटो लगानी होगी.नइसके अलावा दो लिफाफे भी भेजने होंगे. दोनों लिफाफों पर उम्मीदवार का अपना पता लिखा होना चाहिए. हर लिफाफे पर 55 रुपये का डाक टिकट लगाना जरूरी है. भरा हुआ फॉर्म स्पीड पोस्ट या कूरियर से भेजना होगा. आवेदन इस पते पर भेजना है: अध्यक्ष, जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण, व्यवहार न्यायालय, रांची 834001. ध्यान रखें कि आवेदन 18 अक्टूबर 2026 की शाम 5 बजे तक तय पते पर पहुंच जाना चाहिए.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !