Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-21

Jharkhand News: झारखंड कांग्रेस का प्रदर्शन, 26 सितंबर को रांची में लोक भवन मार्च, MMDR और चंदा चोरी पर सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता

Jharkhand News: रांची में 26 सितंबर को झारखंड कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लोक भवन मार्च और महाधरना का फैसला लिया है. यह प्रदर्शन MMDR एक्ट और चंदा चोरी के मुद्दे पर होगा.

25 सितंबर को रांची आएंगे के. राजू
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू 25 सितंबर को रांची पहुंचेंगे. वे सुबह 11:10 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. रांची पहुंचने के बाद वे पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होंगे. दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संगठन से जुड़ी बैठकें होंगी. इसके बाद वे स्टेट गेस्ट हाउस में रुकेंगे.

शहीद स्थल से शुरू होगा मार्च
26 सितंबर को सुबह 11:30 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता जुटेंगे. प्रदेश प्रभारी के. राजू की अगुवाई में मार्च निकलेगा. कार्यकर्ता शहीद स्थल से लोक भवन की ओर जाएंगे. लोक भवन पहुंचने के बाद वहां महाधरना दिया जाएगा. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि MMDR 2026 कानून और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !