Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-24

Jamshedpur Big Breaking: सोनारी मरीन ड्राइव सड़क हादसे में चार युवाओं की मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए शव, रांची भेजा गया मंत्री की बेटी का पार्थिव शरीर

Jamshedpur Big Breaking: जमशेदपुर के सोनारी मरीन ड्राइव में गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चारों युवाओं के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए. हादसे में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की छोटी बेटी तृषा सिंह समेत सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल की मौत हुई है. पोस्टमार्टम के बाद तृषा सिंह का शव अंतिम संस्कार के लिए रांची भेज दिया गया. वहीं, बाकी तीनों मृतकों के शव भी उनके परिजन अपने साथ लेकर रवाना हुए.

अस्पताल में जुटे जनप्रतिनिधि और अधिकारी
हादसे की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के नेता और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी अस्पताल पहुंचे. सभी ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. अस्पताल में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह भाटिया, मानगो की मेयर सुधा गुप्ता, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, संजीव सरदार और कुणाल षाडंगी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

हादसे के बाद गम में डूबा शहर
चार युवाओं की एक साथ मौत की खबर से उनके परिवारों और परिचितों में मातम छा गया. हादसे के बाद से ही अस्पताल में परिजनों और परिचितों की भीड़ जुटती रही. चारों शव परिजनों को सौंपे जाने के दौरान अस्पताल का माहौल पूरी तरह गमगीन रहा.

हादसे की वजह तलाश रही पुलिस
पुलिस के अनुसार, सोनारी के मरीन ड्राइव इलाके में गुरुवार तड़के तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ था. टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. दुर्घटना में तेज रफ्तार, सड़क की स्थिति या किसी अन्य वजह की भूमिका रही है या नहीं, इसकी पड़ताल की जा रही है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और दूसरे साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !